सीएम आवास पर आज एक शाम राम जी के नाम...'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' की सिंगर स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर्षोल्लास है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य का माहौल राममय हो रहा है।इसके साथ ही उत्तराखंड में उत्साह का महौल है। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास पर आज राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या होगी। इधर, भाजपा ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के सीधा प्रसारण की व्यवस्था
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या रखी गई है। स्वाति ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उत्तराखंड आने की सूचना दी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 19 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तराखंड आ रही हैं और मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक भजन संध्या होगी। उधर, 22 जनवरी की तैयारी में जुटी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में पार्टी की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी मंदिरों के परिसर में एलईडी लगाए जाएंगे। वह स्वयं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में रहेंगे। मुख्यमंत्री देहरादून के किसी मंदिर में जाएं

पिछला लेख सर्दियों के मौसम में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, मिले एक हजार से अधिक फायर अलर्ट
अगला लेख Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, आदेश...
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook